ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / नीतीश ने फंसाया तो एक्शन में आये बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, विधायकों की...

नीतीश ने फंसाया तो एक्शन में आये बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, विधायकों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश

25-Mar-2021 08:55 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों की बर्बर पिटाई को लेकर देश भर में हो रही फजीहत पर जब नीतीश सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष हो फंसा दिया तो अध्यक्ष एक्शन में आये हैं. घटना के 48 घंटे बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बिहार सरकार के आलाधिकारियों से बात की है. विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है. वहीं, अध्यक्ष ने मंगलवार को सदन में हंगामा करने वाले विधायकों के खिलाफ भी जांच का आदेश दिया है.


एक्शन में विधानसभा अध्यक्ष
बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद औऱ डीजीपी एस के सिंघल से बात की है. विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों को कहा है वे उन पुलिसकर्मियों की पहचान करें जिन्होंने मंगलवार को विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया. दोनों अधिकारियों को कहा गया है कि वे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करें. ताकि विधानसभा अध्यक्ष उनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला ले सकें.


विपक्षी विधायकों पर भी कार्रवाई
उधर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि लक्ष्मण रेखा पार करने की छूट किसी को नहीं दी सकती है. विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी विधायकों ने जो आचरण किया उसकी भी जांच की जायेगी. विधानसभा की आचार समिति इस मामले की जांच करेगी और कार्रवाई की अनुशंसा करेगी. यानि विधायकों पर भी गाज गिराने की तैयारी हो रही है.


कौन सच्चा-नीतीश या विधानसभा अध्यक्ष
विधायकों को पीटने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद ये साबित हो गया है कि पुलिसकर्मियों ने विधायकों के साथ ज्यादती की. हालांकि कल तक नीतीश कुमार ये कह रहे थे कि पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया. नीतीश विपक्षी विधायकों पर ही सारा आरोप मढ रहे थे. लेकिन आज विधानसभा अध्यक्ष ने जांच का जो आदेश दिया है उससे साफ हो गया है कि पुलिसकर्मियों ने विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया. विधानसभा अध्यक्ष ने अपने निर्देश में पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार का जिक्र किया है. सवाल ये उठ रहा है कि फिर सच कौन बोल रहा है विधानसभा अध्यक्ष या बिहार के मुख्यमंत्री.


सरकार ने फंसाया तब एक्शन में आये स्पीकर
दरअसल विधानसभा के स्पीकर तब एक्शन में आये जब विधायकों की बर्बर पिटाई के मामले में नीतीश सरकार ने उन्हें ही फंसा दिया. कल नीतीश कुमार ने बार बार कहा कि विधानसभा में पुलिस ने जो किया वह विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर किया. आज बिहार सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद औऱ डीजीपी एस के सिंघल ने भी कहा कि पुलिस ने वही किया जो विधानसभा अध्यक्ष ने कहा. दोनों अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर काम कर रही थी. 


जाहिर है बिहार सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष को ही इस पूरे मामले में फंसा दिया. जबकि हकीकत कुछ औऱ थी. विधानसभा में मंगलवार को चुन चुन कर वैसे पुलिस अधिकारी भेजे गये थे जो सरकार के खास माने जाते हैं. पटना शहर में दर्जनों एसपी, एएसपी औऱ डीएसपी की तैनाती होने के बावजूद शहर के बाहर के पुलिस पदाधिकारियों को बुलाया गया था. पटना के बाहर से बुलाये गये एक एएसपी ने सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक से हाथापाई की थी. विधायकों की पिटाई का वीडियो पूरे देश में वायरल है. इससे विधानसभा अध्यक्ष की भारी फजीहत हो रही है.