Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
16-Jul-2020 07:23 AM
PATNA: बिहार का घोटालों से तो पुराना रिश्ता रहा है. अब एक अनोखा घोटाला फिर सामने आया है. बिहार के महादलितों के बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के नाम पर घोटाला हुआ है. इस घोटाले के मास्टर माइंड कई आईएएस अधिकारी है. इसको लेकर विजिलेंस ने बुधवार को केस दर्ज कराया है. गरीब बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार को जोर दे रहे थे, लेकिन उनके अधिकारी ही सरकार को चूना लगा रहे थे.
सिर्फ कागज पर कोर्स हो गया पूरा
बताया जा रहा है कि महादलित विकास मिशन को बाकी ट्रेड में ट्रेनिंग के अलावा स्पोकेन इंग्लिश का कोर्स भी कराना था. इसको लेकर फेमस ब्रिटिश लिंगुआ को यह जिम्मा दिया गया था. लेकिन जांच में यह बातें सामने आई की ब्रिटिश लिंगुआ को जिम्मा देने में खासी गड़बड़ी हुई. पूरा कोर्स को सिर्फ कागज पर ही पूरा करा दिया गया. एक ही छात्र के दो-दो नाम, एक ही छात्र के दो रोल नंबर दिया गया है. इस तरह से 7 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक रुपए का चूना लगाया गया है. दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि अक्टूबर 2011 में इसको लेकर विज्ञापन निकाला गया था. जिसमें 20 ट्रेड समेत स्पोकेन इंग्लिश भी था. लेकिन इंग्लिश सिखाने वाले का जिम्मा लेने वाले ब्रिटिश लिंगुआ के निदेशक डॉ. बीरबल झा द्वारा मिशन के अधिकारियों के साथ फर्जी कागज तैयार कर कर साल 20212- से लेकर 2016 तक विभाग से पैसा लेता रहा.
इनलोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर
विजिलेंस ने घोटाले के आरोप में आईएएस एसएम राजू जो निलंबित के अलावा 3 रिटायर आईएएस अफसरों को आरोपी बनाया गया है. जिसमें राघवेंद्र झा, राज नारायण लाल और रामाशीष पासवान पर केस दर्ज किया गया है. तत्कालीन राज्य परियोजना पदाधिकारी देव जानी कर, ओएसडी अनिल कुमार सिन्हा, मिशन को-ऑर्डिनेटर शशि भूषण सिंह, ओएसडी हरेंद्र श्रीवास्तव, सहायक मिशन निदेशक वीरेंद्र चौधरी तथा ब्रिटिश लिंगुआ के निदेशक डॉ. बीरबल झा पर केस दर्ज किया गया है.