RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
23-Sep-2024 01:41 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां मीडिया से दूरी बना रखी है तो वहीं दूसरी तरफ उनके कार्यक्रमों में स्थानीय नेताओं को भटकने तक नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों भोजपुर में स्थानीय सांसद को मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया गया था। अब जहानाबाद में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायकों को मिलने देना तो दूर उन्हें सीएम के पास भटकने भी नहीं दिया गया।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को पटना-गया-डोभी फोरलेन पर कनौदी गांव के पास रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल का निरीक्षण करने के बाद फोरलेन के बगल में सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत के कल्पा गांव में कई कार्यक्रमों का उद्घाटन शिलान्यास एवं निरीक्षण करना था। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और विधायक को बुलाया तो गया था लेकिन उन्हें सीएम नीतीश से मिलने नहीं दिया गया।
जहानाबाद सदर के स्थानीय राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और घोसी से भाकपा माले से विधायक रामबली यादव गुलदस्ता लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। दोनों विधायक मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ ही उन्हें कुछ आवेदन देना चाह रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड्स ने दोनों विधायकों को उनके पास भटकने तक नहीं दिया।
मुख्यमंत्री के गार्ड्स ने दोनों विधायकों को धक्का देकर वहां से चलता कर दिया। इसका इस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घोसी विधायक सुरक्षा गार्ड्स से यह कहते हैं कि हम लोग विधायक हैं और हम लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया गया है, बावजूद इसके गार्ड्स ने दोनों को मुख्यमंत्री के पास पहुंचने भी नहीं दिया। इस घटना को लेकर दोनों विधायकों में गहरी नाराजगी है।
सीएम नीतीश के कार्यक्रम में RJD और माले विधायक की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए माननीय@RJDforIndia @TejashwiOffice @yadavtejashwi @cpimspeak #Bihar #Biharnews #jehanabad pic.twitter.com/1ciSpbJnkY
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 23, 2024