ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / चिराग पर बोले नीतीश: हम जान रहे हैं उस बच्चे को, जरूर उसे...

चिराग पर बोले नीतीश: हम जान रहे हैं उस बच्चे को, जरूर उसे किसी ने सलाह दी होगी कि मेरे खिलाफ और BJP के पक्ष में बोलो

25-Oct-2020 07:19 AM

PATNA: बिहार चुनाव में चिराग पासवान के ताबडतोड़ हमले से परेशानी में दिख रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लग रहा है कि चिराग पासवान किसी की सलाह पर उनका विरोध कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मेरे खिलाफ बोलने से चिराग पासवान को लाभ हो रहा है तो उसे मेरी शुभकामना है. ऐसी चर्चा है कि चिराग पासवान को प्रशांत किशोर सलाह दे रहे हैं हालांकि नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर का नाम नहीं लिया.

किसके इशारे पर काम कर रहे चिराग पासवान 

नीतीश कुमार ने शनिवार की रात एक चैनल को दिये गये इंटरव्यू में चिराग पासवान को लेकर कहा “उसको जरूर कोई न कोई एडवाइस दिया होगा कि तुम नीतीश कुमार के खिलाफ बोलो और बीजेपी के पक्ष में बोलो. तब तुमको फायदा होगा. तुम आगे बढोगे. अगर ऐसा करने से उसको लाभ मिलता है तो हमको कोई एतराज नहीं है.“

नीतीश से ये भी पूछ गया कि आखिरकार चिराग पासवान किसकी सलाह पर काम कर रहे हैं. क्या वे प्रशांत किशोर के इशारे पर काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम. लेकिन किसी न किसी ने सलाह दिया है. नीतीश कुमार ने कहा “चिराग पासवान को बहुत बहुत धन्यवाद. अगर मेरे कारण किसी बच्चे को पब्लिसिटी मिले तो हमको क्या एतराज है. हम जान रहे हैं उस लड़के को. फरवरी से ही मेरे खिलाफ बोल रहा है.”

नीतीश कुमार से चिराग पासवान को लेकर बार-बार सवाल पूछे गये. नीतीश कुमार ने कहा “मेरे खिलाफ बोल कर कोई आगे बढे तो हम उसको बधाई देते हैं. हमको क्या दिक्कत है किसी के आगे बढ़ने से. हम लोगों ने कितना किसको सहयोग किया है ये सब बोलने की जरूरत है? लोगों को मालूम नहीं है. पार्लियामेंट का इलेक्शन हो या उसके बाद उप चुनाव हो. लोग सब जानते हैं.”

अपने इंटरव्यू के दौरान नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर किसी तरह से हमले से परहेज किया. उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. नीतीश ने कहा कि तेजस्वी यादव को राज्य की वित्तीय व्यवस्था की कोई समझ नहीं है. लोगों को 10 लाख नौकरी देने का झांसा दिया जा रहा है. अगर तेजस्वी को झूठ ही बोलना है तो सिर्फ 10 लाख क्यों कहे कि डेढ़ करोड़ लोगों को नौकरी देंगे. नौकरी के बाद वेतन के लिए पैसा क्या आसमान से आयेगा. साल में एक-दो महीने का वेतन मिल पायेगा.