खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Jun-2023 01:37 PM
By First Bihar
PATNA: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने 25 जून, 1975 को पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया था। आपातकाल लागू होने के बाद आम नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पाबंदियां लगा दी गई थीं। आपातकाल के 48वीं बरसी के मौके पर बीजेपी के नेता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हमलावर हो गए हैं। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे डार्क डेज ऑफ इमरजेंसी करार दिया है।
दिल्ली से पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा है कि दुर्भाग्य की बात है कि जिन लोगों ने आपातकाल का विरोध किया था, आज वही लोग अपातकाल लगाने वालों के साथ हो गए हैं। जेपी आंदोलन की कोख से पैदा हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कसम खाई थी कि जिसने आपातकाल लगाया उनके साथ नहीं जाएंगे लेकिन आज उसी कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अपने इस पाप के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। नीतीश कुमार को गंगा घाट पर जाकर बालू, गोबर और गंगाजल से प्रायश्चित करना चाहिए। वहीं उमर अब्दुल्ला के 370 पर दिए गए बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नेहरू की गलत नीतियों के कारण कश्मीर में धारा 370 लगा था। वहीं लालू के यह कहने पर कि भाजपा को फिट कर देंगे, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू पहले नीतीश कुमार को फिट करें।