ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश को जेल भेजने वाले बयान पर भड़के BJP सांसद रवि किशन, बोले-...

नीतीश को जेल भेजने वाले बयान पर भड़के BJP सांसद रवि किशन, बोले- चिराग को मांगनी चाहिए माफी

26-Oct-2020 05:42 PM

By AKASH KUMAR

PATNA : बिहार में चुनाव प्रचार के क्रम में नेताओं का एक- दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज हो गया है. एनडीए से अलग हुई लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर एक तरफ जहां नीतीश कुमार के खिलाफ काफी तीखे हो गए हैं तो वहीं दूसरी एनडीए की तरफ से नेता भी चिराग पर हमलावर हैं. आज पटना एयरपोर्ट पर चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने चिराग पर जोरदार हमला बोला. 


नीतीश को जेल भेजने वाले चिराग पासवान के बयान पर रवि किशन बोले कि 15 साल के शासन में एक दाग एक कलंक नहीं है नीतीश कुमार के ऊपर, किसलिए जेल जाएंगे? ईमानदारी की नेतागिरी की, शराब बंद की, युवाओं को बचाया क्या इसलिए जेल जाएंगे. सीएम पर इस तरह का आरोप, गलत बात है चिराग पासवान को माफी मांगनी चाहिए. 


रवि किशन ने कहा कि बिहार में बहार है और फिर से नीतीश कुमार है. उन्होंने कहा- 'मैं रामविलास पासवान की इज्जत करता हूं और चिराग की भी इज्जत करता हूं लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार को जेल भेजने वाला जो बयान दिया है उसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री से माफ़ी मांगनी चाहिए. 


गौरतलब है कि आज भाजपा सांसद रवि किशन औरंगाबाद के बारूण पहुंचे, जहां उन्होंने नबीनगर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी बीरेन्द्र कुमार सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में रवि किशन ने इलाके के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील भी की.