विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
23-May-2023 10:03 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबुत करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगे हैं। इसे लेकर वे विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक सहित कई नेताओं से मिलकर विपक्षी एकता को मजबुत करने की बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार की इस मुहिम पर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार जी पर्यटन कर रहे हैं पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। जहां जाते हैं उनके सपोर्ट में दो शब्द बोलते हैं लेकिन कुछ कर आते तो अच्छा लगता। लोगों से गप्पे मार रहे हैं। बिहार की उन्हें चिंता नहीं है। बिहार में अपराध बढ़ रहा है। कोई काम बिहार में नहीं हो रहा है उसको छोड़कर केवल पर्यटन कर रहे हैं 2024 तक मौका है जितना घूमना है घूम लें।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 10 सीट पर लड़ रहे हैं इसमें से एक दो सीट भी जाए तो भाग्यशाली होंगे। महागठबंधन में सबकी अपनी आकांक्षाएं है। यह ऐसा गठबंधन है कि आज शिक्षक में जो गिनती नीतीश कुमार ने किया है उसके खिलाफ पांच दल है। कांग्रेस अपना अलग रोना रो रही है हम 19 सीट जीतकर दो मंत्री बने है।
वही माले किधर है पता ही नहीं चलता है वो जनता के सामने दिखाता है कि वो शिक्षक नियमावली के विरोध में है और रात में तेजस्वी के कमरे में बैठकर चमचागिरी करता है। ये पूरा महागठबंधन है ये केवल सत्ता के चुंबक से जुड़ा हुआ है जैसे ही सत्ता हाथ से जाएगी महागठबंधन 2024 में समाप्त हो जाएगा।