ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

नीतीश की सुरक्षा में बार–बार कैसे हो रही चूक, एडीजी को मिला जांच का जिम्मा

नीतीश की सुरक्षा में बार–बार कैसे हो रही चूक, एडीजी को मिला जांच का जिम्मा

13-Apr-2022 07:03 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगातार हो रही है। एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। पहले बख्तियारपुर में नीतीश कुमार के ऊपर एक युवक में मुक्का चलाया और बख्तियारपुर की घटना के बाद मंगलवार को सिलाव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने पटाखा फोड़ दिया। इन दोनों घटनाओं को सरकार के वरीय अधिकारी सुरक्षा में बड़ी चूक मान रहे हैं लिहाजा अब जांच का जिम्मा एडीजी सुरक्षा को दे दिया गया है। एडीजी सुरक्षा बच्चू सिंह मीणा इस पूरे मामले की जांच करेंगे। 


मंगलवार को हुई घटना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने हमलावर युवक के बारे में जो जानकारी साझा की उसके मुताबिक पटाखा फोड़ने वाले युवक का नाम आदित्य है। 32 साल के आदित्य को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वह अपना घर छोड़कर कहीं चला गया था। 


परिवार वालों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन बाद में आदित्य खुद ही घर लौट आया। इस बीच पटना से पहुंची फॉरेंसिक की टीम में सिलाव में अपने स्तर से जांच की है। इसके पहले बख्तियारपुर में नीतीश कुमार के ऊपर जिस युवक ने हमला किया था वह मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया था और लगभग यही स्थिति सिलाव में पटाखा फोड़ने वाले युवक को लेकर बताई जा रही है।


अपने पुराने लोकसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने और जनसंवाद करने निकले नीतीश कुमार कल नालंदा के सिलाव में पहुंचे थे. वहां वे लोगों से मुलाकात कर रहे थे. लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के सामने एक युवक ने धमाका कर दिया.  धमाका वाला विस्फोटक नीतीश कुमार से करीब पांच से छह फीट दूर गिरा. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को अपने घेरे में ले लिया। 


इस वाकये के बाद लोगों को पहले लगा कि बम विस्फोट या फायरिंग की गई है, बाद में पटाखा फोड़ने की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसकी पहचान नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सत्यारगंज निवासी 22 वर्षीय शुभम आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह राष्ट्रीय मुद्दे पर सीएम से बात करना चाह रहा था। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिल कर उनका आवेदन ले रहे नीतीश कुमार ने जब उसकी बात नहीं सुनी तो उसने धमाका किया। पुलिस ने उसके पास से पटाखा और माचिस बरामद किया।