विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
22-May-2023 05:54 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटका की मुहिम पर बीजेपी ने तीखा तंज किया है। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। अपने सपने को पूरा करने में नीतीश इतने मशरूफ हो चुके हैं कि बिहार की जनता को वे भूल गए हैं और उन्हें अपनी महात्वाकांक्षा के आगे कुछ नजर नहीं आ रहा है।
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बिहार की 13 करोड़ जनता के हित को ध्यान में रखकर जो फैसले लेने चाहिए उन तमाम बैठकों से नीतीश दूर हो चुके हैं, मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को प्रशासनिक अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया है और विपक्षी को एकजुट करने में बिहार को भूल अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं। चाचा और भतीजे की सरकार भले ही प्रधानमंत्री बनने का सपना देख ले लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलने जा रही है।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अगर इतने ही जनता के लोकप्रिय नेता हैं तो 2024 में वे खुद लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के बनने के लिए जो काम कर रहे हैं वह करें, मगर बिहार की 13 करोड़ जनता की समस्याओं का निदान होता रहे और उनकी अनदेखी ना हो इसके लिए वह कोई दूसरा मुख्यमंत्री बिहार में बनाएं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह 24 घंटे जनता के हित में कार्य करने के प्रति समर्पित हो, ना कि अपनी महत्वाकांक्षा पूरा करने के लिए यात्रा पर यात्रा करते रहे।