ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / नीतीश की मुहिम को अब कांग्रेस का बड़ा झटका: 12 जून की बैठक...

नीतीश की मुहिम को अब कांग्रेस का बड़ा झटका: 12 जून की बैठक में न राहुल शामिल होंगे ना खरगे, फिर फैसला कौन लेगा?

01-Jun-2023 08:05 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: 12 जून को पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक कर नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान कर रहे नीतीश कुमार को अब कांग्रेस ने झटका दिया है. कांग्रेस के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक विपक्षी पार्टियों की बैठक में कांग्रेस का ऐसा कोई नेता शामिल नहीं होगा जिसके पास कोई फैसला लेने का पावर हो. यानि राहुल गांधी या पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंर से कोई भी इस बैठक में शामिल नहीं होने जा रहा है. कांग्रेस ने आज इशारों में ये बात कह भी दी.


कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने आज कहा कि 12 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक में कांग्रेस का प्रतिनिधि शामिल होगा. लेकिन कांग्रेस का कौन नेता बैठक में शामिल होगा ये तय नहीं हुआ है. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का कौन नेता बैठक में शामिल होगा इसका फैसला पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे औऱ दूसरे सीनियर लीडर तय करेंगे. जब बैठक की तिथि करीब आयेगी तो ये जानकारी दिया जायेगा कि कांग्रेस की ओर से कौन नेता 12 जून की बैठक में शामिल होगा.


जयराम रमेश के बयान से ये तो साफ हो गया कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. पार्टी के एक नेता ने बताया कि कांग्रेस अपने किसी महासचिव को इस बैठक में शामिल होने के लिए भेज सकती है. लेकिन सवाल ये है कि क्या कांग्रेस में राहुल गांधी या पार्टी अध्यक्ष के अलावा किसी के पास कोई फैसला लेने का पावर है. जाहिर है कांग्रेस अपना प्रतिनिधि भेज कर सिर्फ रस्म अदायगी करेगी. 


वैसे भी कांग्रेस के अंदर ही 12 जून की बैठक को लेकर भारी घमासान छिड़ा है. कांग्रेस की पंजाब औऱ दिल्ली इकाई ने अपने आलाकमान से साफ कह दिया है कि आम आदमी पार्टी औऱ अऱविंद केजरीवाल से किसी तरह के समझौते की गुंजाइश नहीं है. पंजाब में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने तो अरविंद केजरीवाल को प्लेग जैसी खतरनाक बीमारी करार देते हुए कहा है कि पार्टी को उनसे कोसों दूर रहना चाहिये. उधर, बंगाल में कांग्रेसी नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ममता बनर्जी ने दो दिन पहले बंगाल में कांग्रेस के एकमात्र विधायक को तोड़ कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. लोकसभा में कांग्रेस के संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं. 


जाहिर है कांग्रेस इस बैठक में सिर्फ अपनी उपस्थिति दिखाने के मूड में है ताकि उस पर विपक्षी एकता नहीं होने देने का आरोप न लगे. फिलहाल जो हालात हैं उसमें कांग्रेस का अरविंद केजरीवाल से लेकर ममता बनर्जी से तालमेल हो पाना मुमकिन नहीं दिख रहा है. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव से भी कांग्रेस की तनातनी है. वहां भी सपा और कांग्रेस का तालमेल असंभव सा दिख रहा है. ऐसे में क्या 12 जून की बैठक सिर्फ दिखावा बन कर रह जायेगी. इसका जवाब आने वाला वक्त देगा.