ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश की मंशा नगर निकाय चुनाव कराने की नहीं, सुशील मोदी बोले.. सुप्रीम...

नीतीश की मंशा नगर निकाय चुनाव कराने की नहीं, सुशील मोदी बोले.. सुप्रीम कोर्ट में सरकार को जाना चाहिए

01-Dec-2022 10:55 AM

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद एक तरफ जहां उम्मीदवारों से लेकर आम लोगों में ख़ुशी है तो वहीं, बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर जल्दबाजी में निकाय चुनाव घोषित कर दिया गया हैI मोदी का कहना है कि इस तरह से अगर चुनाव होगा तो भविष्य के लिए संकट का कारण बन सकता है और इस चुनाव पर कभी भी रोक लगाया जा सकता है। नीतीश कुमार अपने ज़िद के कारण अतिपिछड़ों को अपमानित कर रहे हैं। 



सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार सरकार नगर निकाय चुनाव की किरकिरी करा रही है। वे जल्दीबाजी में चुनाव की घोषणा कर बिहार की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। दरअसल, मोदी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले भी एक ट्वीट किया था, जिसके बाद बिहार की सियासत में गहगहमी का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा था 'सुप्रीम कोर्ट ने अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन पर रोक लगा दी है। बीजेपी पहले से कह रही थी नया कमीशन बनाइए लेकिन नीतीश कुमार अपनी ज़िद पर अड़े रहे। फिर एक बार नीतीश कुमार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हो गया। 



वहीं, अब जब नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है तब सुशील मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर जल्दबाजी में निकाय चुनाव घोषित कर दिया गया हैI रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? मोदी का कहना है कि सरकार अगर चाहती है कि निकाय चुनाव जल्द हो तो सरकार को तुरंत सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। उनका कहना है कि जल्दीबाजी में चुनाव कराना संकट का कारण बन सकता है।