Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
27-Jun-2020 06:45 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'ट्रंप वाले अंदाज' पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मिजाज बदल गया है। एक बाऱ फिर वे फिल्मियाना मूड मे आ गये हैं। फिल्म का गाना गाकर ही उन्हें अपने धुर विरोधी को निशाने पर ले लिया है।
इन दिनों आरजेडी सुप्रीमो के ट्वीट में कविताओं और फिल्मी गीतों का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लालू यादव ने निशाना पर लेते हुए फिल्मी गीत का सहारा लिया है जो अपने समय में खासा चर्चित रहा है। लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ
पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा
नीतीश कुमार के पंद्रह साल
भ्रम और झूठ का काला काल
पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 27, 2020
पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा
नीतीश कुमार के पंद्रह साल
भ्रम और झूठ का काला काल pic.twitter.com/TSYBiEeSKa
इस ट्वीट के साथ लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को वो फोटो भी ट्वीट किया है जो उनके मधुबनी दौरे पर सामने आयी थी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मधुबनी और दरभंगा में जो इंतजाम दिखा वह चौंका देने वाला था। दरअसल नीतीश जहां कहीं भी गए वहां कपड़े की दीवार खड़ी नजर आई हर रिहायशी इलाके कस्बे के सामने कपड़े की दीवार खड़ी कर दी गई। यह दीवार बिल्कुल वैसी ही थी जैसे नमस्ते ट्रंप में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले वाले रास्ते पर ईंट की दीवार खड़ी कर दी गई थी। इसके बाद सियासी गलियारे में ये बात उठी थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नक्शे कदम पर है।
मधुबनी में सीएम जिन-जिन जगहों पर सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। उस सड़क किनारे बस्ती को कपड़े से घेर दिया गया था। इतना ही नहीं ऐसा ही कुछ नजारा पटना में भी देखने को मिला था जब 19 जून को सीएम नीतीश कुमार बारिश के बाद हुए जलजमाव के बाद पटना के कई इलाकों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के जत्थे के साथ निकले थे। उन्होनें तमाम बड़े संप हाउस और नालों का जायजा लिया था इस दौरान वह योगीपुर संप हाउस, पहाड़ी ड्रेनेज के अलावे बादशाही पइन, बस टर्मिनल, बैरिया, गांधी सेतु इलाके का निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान भी नालों के किनारों सफेद कपड़े की दीवारें खड़ी कर दी गई थी।