ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / अरसे बाद नीतीश के किसी फैसले का कुशवाहा ने किया समर्थन, बोले.. बिहार...

अरसे बाद नीतीश के किसी फैसले का कुशवाहा ने किया समर्थन, बोले.. बिहार के लिए यह जरूरी था

23-Mar-2020 07:39 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग राय रखने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अरसे बाद किसी मुद्दे पर नीतीश कुमार का समर्थन किया है। बिहार में कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉक डाउन का उपेंद्र कुशवाहा ने स्वागत किया है। रालोसपा अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार सरकार की तरफ से कोरोना से बचाव को लेकर लॉक डाउन करने का फैसला बिल्कुल सही है। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है और भारत में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिहार में इस बीमारी से पहली मौत हो चुकी है और अब अन्य मरीज भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह चिंता का विषय है ऐसे में सरकार की तरफ से लॉक डाउन करने का निर्णय एक सकारात्मक पहल है। 


वहीं रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से लॉक डाउन का स्वागत किए जाने के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने लोगों से अपील की है कि वह सरकार के फैसले का समर्थन करें। अभिषेक झा ने कहा है कि यह बिहार की आम जनता का भी दायित्व बनता है कि वह खुद सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार वालों को भी सुरक्षित रखें। रालोसपा प्रवक्ता ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश कोरोना से मुकाबला कर रहा है और बिहारियों को भी इसमें मजबूती से खड़ा रहना होगा।