ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश के सामने तेजप्रताप के विभाग की शिकायत, CM ने लाइन में लगा...

नीतीश के सामने तेजप्रताप के विभाग की शिकायत, CM ने लाइन में लगा सबकी लगाई क्लास, कहा - हमने पहले से लगा रखी है रोक

17-Jul-2023 11:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में मौजूद है यहां वह राज्य के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका निपटारा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के पास आज  राजद नेता और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव के विभाग या वन पर्यावरण विभाग से जुड़ी एक शिकायत सामने आई। जिसके बाद सीएम ने सभी अधिकारियों को लाइन से खड़ा करवा कर जमकर क्लास लगाई है।


दरअसल, सीएम नीतीश के जनता दरबार में औरंगाबाद से एक फरियादी पहुंचा और सीएम के सामने कहा कि उनके प्रखंड के बाजार में अवैध आरा मशीन चलाया जा रहा है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी कारण फरियादी अपनी बात कही रहे थे तो सीएम ने टोकते हुए कहा कि वे पेड़ कौन काट रहा है? कुछ दिन पहले ही ना हम वहां गए थे और सब को रुकवाने हैं उसके बावजूद कैसे हो रहा है।


सीएम नीतीश ने अधिकारियों के तरफ अपना कुर्सी घुमाते हुए कहा कि जब हम यात्रा पर निकले थे औरंगाबाद में यह सब चीज बंद करवाए थे नहीं फिर कैसे हो रहा है? बताइए अवैध तरीके से पेड़ काटकर अभी भी बेच रहा है? उसके बाद सीएम इतने एक अधिकारियों को इशारा करते हुए कहा कि  - ये इधर आइए इधर आइए। फिर भेज रहा है क्या क्या हो रहा है अरे भाई अब क्या कर कर सबसे देखें थे ना। अवैध तरीके से पेड़ को काटा जा रहा है कि औरंगाबाद का है तो कैसे काट रहा है? इस सब चीज पर तो रोक लगाया गया था ना। फिर कैसे हुआ?जब तुम लोग को चार्ज दिया हुआ है तो फिर देखो। इस दौरान सीएम के सामने इस विभाग से संबंधित सभी अधिकारी लाइन में खड़े हुए नजर आए। 


इसके बाद सीएम ने वन एवं पर्यावरण विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी को फोन करते हुए यह निर्देश दिया कि - अरे भाई औरंगाबाद में अवैध तरीके से पेड़ को काटा जा रहा है और बेचा जा रहा है। हमलोग तो रोक ना लगवाए हैं सब दिन। कोई नहीं काट सकता है कोई नहीं कर सकता है। तो फिर यह कैसे हो रहा औरंगाबाद में। इसको तुरंत देखिए हम तो बता दिए हैं सभी अधिकारियों को यहां भी। सब लोग को बताए हैं मेरे साथ यात्रा में सब लोग गए हैं। शुरू से ना हम कर रहे हैं आज से थोड़े कर रहे हैं। करोना से पहले ही ना जाकर सबको समझाया है। तो देख लीजिए इसको ठीक है।