ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / नीतीश के समाज सुधार अभियान पर तीसरी लहर का साया, अब जनसभा नहीं...

नीतीश के समाज सुधार अभियान पर तीसरी लहर का साया, अब जनसभा नहीं करेंगे.. गया का कार्यक्रम बदला

01-Jan-2022 02:49 PM

DESK : बिहार में शराबबंदी के अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समाज सुधार अभियान पर निकले हुए हैं. नीतीश कुमार अपने इस अभियान के दौरान न केवल शराबबंदी बल्कि दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के ऊपर भी हमला बोल रहे हैं. नीतीश जिन जिलों में अभियान के तहत तय कार्यक्रम कर रहे हैं वहां जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं. लेकिन अब नीतीश के इस समाज सुधार अभियान पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर का साया पड़ता दिख रहा है. आने वाले दिनों में सीएम अपने इस अभियान के दौरान होने वाली जनसभा को स्थगित कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो इस पर सहमति बन चुकी है और केवल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.


नए साल में नीतीश के इस अभियान की शुरुआत गया जिले से होने वाली है लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. सीएम नीतीश 4 जनवरी को गया के गांधी मैदान में प्रस्तावित समाज सुधार अभियान और जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। अब गया की बजाय औरंगाबाद में उनका कार्यक्रम होगा. गया में अब तक सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी लेकिन अब कार्यक्रम का स्थान बदल दिया गया है. सीएम नीतीश औरंगाबाद में भी किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे. 4 जनवरी को गया में होने वाली सीएम की समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम अब गया में नहीं होगी. मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम अब  गया के बजाय औरंगाबाद में आयोजित की जाएगी. जदयू के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पटना से ऐसी सूचना आई है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम अब गया में ना होकर औरंगाबाद में आयोजित की जाएगी.


हालांकि इसकी तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण मुख्यमंत्री ने गया का कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित कार्यक्रम को देखते हुए वहां तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसको लेकर डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में ही मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से उतरेंगे. निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि गया में कोरोना के मरीज मिलने के बाद औरंगाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है. पुलिस लाइन मैदान में ही जीविका के अलावा कुछ महिलाओं से मिलकर बात करेंगे और शराबबंदी के बारे में जानकारी लेंगे. इसके बाद सीएम समाहरणालय स्थित योजना भवन में समीक्षा बैठक करेंगे.