सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
07-Jun-2023 07:26 PM
By First Bihar
PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और पार्टी के कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हम नेताओं की बैठक हुई।
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में पांच सीट की मांग जीतनराम मांझी कर चुके हैं। साथ ही सरकार में एक और मंत्री पद की भी मांग पहले कर चुके हैं। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि शायद इन्ही मांगों को लेकर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है।
इस दौरान कई मामले पर भी इनके बीच बातचीत हुई। मंत्री संतोष सुमन से इस संबंध में जब बात की गयी तो उन्होंने तो पहले बताया कि हमलोग सीटों की बात को लेकर नहीं गये थे बल्कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए गये थे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीति से जुड़ी बातें भी हुई।
सीटों को लेकर भी बातचीत हुई है लेकिन अभी इस संबंध में हम कुछ भी नहीं बताएंगे। समय आने पर सब कुछ बताएंगे। संतोष सुमन ने कहा कि पांच सीट पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है इस मांग को हमने नीतीश कुमार के समक्ष रखा है। जो भी बातें आज हुई है साकारात्मक हुई है। बता दें कि एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर करीब एक घंटे तक हुई बैठक में बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और हम पार्टी के विधायक मौजूद रहे।


