पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
05-Jan-2022 12:33 PM
PATNA : पटना में अब से थोड़ी देर पहले हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी है. इन एजेंडों में से एक एजेंडा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से लाया गया था. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.
बता दें मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह बैद्य की प्रतिमा बख्तियारपुर में लगाई जाएगी. साथ ही साथ उनकी प्रतिमा स्थल पर हर साल 17 जनवरी को राजकीय समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा में पहले ही एक वाटिका का निर्माण करा रखा है. यहां उनके पिता स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह बैद्य की प्रतिमा स्थापित है. इतना ही नहीं इस से वाटिका में नीतीश कुमार की माता और उनकी स्वर्गीय पत्नी की प्रतिमा भी लगाई गई है. लेकिन अब सरकारी स्तर पर प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है. और कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है.
मुख्यमंत्री के पिता के साथ साथ बख्तियारपुर से संबंध रखने वाले अन्य प्रमुख लोगों की प्रतिमा की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. इसमें शहीद नाथून प्रसाद यादव मुख्यमंत्री के करीबी रहे स्वर्गीय शीलभद्र याजी, स्वर्गीय मोगल सिंह और स्वर्गीय डूमर प्रसाद सिंह का नाम भी शामिल है.