खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Jun-2023 12:30 PM
By Saurav
SITAMADHI : सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू को लड़की के जरिए ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने भारत नेपाल सरहद के रक्सौल बॉर्डर से इस बदमाश को अरेस्ट किया है। इस बदमाश की पहचान अनीश कुमार झा के रूप में की गई है. जो शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
दरअसल, सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू को पूजा नाम की एक लड़की के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर रंगदारी की डिमांड की गई थी। सांसद से कहा गया था कि 2 करोड़ रुपए एक बैंक अकाउंट में जमा करवा दो वरना ये फोटो और वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। उसके बाद सांसद ने इसको लेकर शास्त्रीनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया।
वहीं, इस घटना की शिकायत पर पुलिस की स्पेशल टीम लगातार छापेमारी शुरू कर दिया। इसी बीच इस मामले में एक बदमाश की पहचान अनुसंधान के जरिए हुई। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी बीच रक्सौल बॉर्डर पर घेराबंदी कर कुख्यात अनीश झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनीश कुमार के ऊपर पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन झा की हत्या का भी मामला दर्ज है। साथ ही टिकट दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए ठगी का मामला भी ऊपर दर्ज है।