RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
17-Mar-2024 07:59 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को बात बात पर गोली मार रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने बाइक सवार मीडियाकर्मी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सबबैत मोड़ के पास की है।
अपराधियों की गोली से घायल हुए मीडियाकर्मी की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली गर्दन के पास लगी है और सीने में जाकर फंसी हुई है। आनन-फानन में घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नालंदा के डीएम और एसपी अशोक मिश्रा सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे उसी दौरान चलती गाड़ी में गोली मारी गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।