खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Jun-2023 05:49 PM
By FIRST BIHAR
KHAGARIA: बिहार में सत्ताधारी दलों के नेता और उनके करीबी लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। खगड़िया में इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है। यहां जेडीयू विधायक के सनकी भतीजे की दबंगई सामने आई है। जेडीयू विधायक पन्नालाल पटेल के सनकी भतीजे ने भरी पंचायत में एक बेबस महिला पर ताबड़तोड़ कोड़े बरसाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल, वायरल वीडियो में बेलदौर के जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का भतीजे एक महिला को कोड़े बरसाता नजर आ रहा है। आरोप है कि विधायक के भतीजे ने गांव में पंचायत लगाई और महिला को कोड़े मारने का फैसला सुना दिया। इसके बाद उसने महिला पर ताबड़तोड़ कोड़े बरसाए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
पीटाई का वीडियो वायरल होने के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने इसपर संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस उस महिला को तलाश कर रही है जिसपर जानवरों की तरह कोड़े बरसाए गए। महिला के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उधर, वीडियो सामने आने के बाद विधायक पन्नालाल पटेल पूरे मामले से कन्नी काटने की कोशिश में लगे हुए हैं।