ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश के मंत्री से बहुत नाराज हैं लोग, बहन ने भी दी वोट...

नीतीश के मंत्री से बहुत नाराज हैं लोग, बहन ने भी दी वोट नहीं देने की धमकी

28-Aug-2020 06:05 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि जो जनप्रतिनिधि वोट लेकर अपने मतदाताओं को भूल जाते हैं उन्हें पांच साल पर एक बार उन्हीं के दरवाजे पर एक बार हाजिरी लगानी पड़ती फिर जनता उनसे उनके काम का हिसाब मांगती है। विधानसभा चुनाव से पहले लोगों की नाराजगी और जनप्रतिनिधियों की फजीहत की कई खबर सामने आती रही है।

 5 सालों में जनता की सुध नहीं लेने वाले जनप्रतिधियों में बिहार सरकार के एक मंत्री का नाम भी शुमार है। बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार ऋृषि को लेकर एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आ रही है। मंत्री जी पूर्णिया के बनमनखी से विधायक है। इसी विधानसभा क्षेत्र में एक गांव हैं महाराजगंज। मंत्री जी की इकलौती बहन का ससुराल इसी गांव में है। 


गांव के लोगों का आरोप है कि मंत्री जी इस गांव में भी कभी झांकने नहीं है। यहां के लोग अपने स्थानीय विधायक और मंत्री कृष्ण कुमार ऋृषि से बहुत नाराज हैं। लोगों का आरोप है कि नीतीश के मंत्री 5 साल में सिर्फ 2-3 बार हीं यहां पहुंचे हैं। हांलाकि उनकी बहन लोगों के आरोपों को गलत बताती है वे कहती हैं कि आरोप लगाने वाले विरोधी हैं। हम अपने भाई के नाम पर नहीं बल्कि मोदी के नाम पर वोट देते हैं।मंत्री की बहन ने कहा कि अगर भाई अगर बीजेपी छोड़कर दूसरे दल में जांएगे तो वे उन्हें वोट नहीं करेंगी।