बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
05-Feb-2024 09:53 PM
By First Bihar
DESK: चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक साथ हमला बोला। कहा कि शाह ने नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा-हमेशा के लिए बंद तो कर दिया था लेकिन वे दरवाजे में कुंडी लगाना भूल गये। जिसके कारण राजद से अलग होकर नीतीश कुमार बीजेपी के दरवाजे में समां गये हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले भी नीतीश और जेडीयू के साथ आ गये हैं। अमूमन तेजस्वी का भी वही हाल है। पहले नीतीश को तेजस्वी पलटूराम बताते थे लेकिन जैसे ही नीतीश ने उन्हें डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बिठाया तेजस्वी उन्हें विकास पुरुष कहने लगे। पहले तेजस्वी को शराब में माफियागिरी दिख रही थी लेकिन जब उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया गया तब तेजस्वी को नीतीश में अपना राजनीतिक गुरु दिखने लगा।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है कि नीतीश कुमार पलटूराम हैं, लेकिन अभी कुछ दिन पहले जो कुछ हुआ उससे तो यह भी पता चल गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
पीके ने कहा कि अमित शाह बीते दिनों जब बिहार आए थे तब एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि एक-एक आदमी कान खोलकर सुन लीजिये.. नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। लेकिन मौजूदा समय में मजाक क्या हो रहा है? मजाक यह हो रहा है कि अमित शाह ने दरवाजा तो ठीक से बंद किया था पर कुंडी लगाना भूल गए।
