पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
04-Jun-2023 05:35 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा की एमपी-एमएलए कोर्ट ने करीब 15 साल पुराने आपराधिक मामले में नीतीश कैबिनेट के मंत्री को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। मंत्री पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
दरअसल, 13 जुलाई 2009 को तत्कालीन जिला परिषद अध्यक्ष मदन सहनी बहादुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में अपनी लाल बत्ती लगी गाड़ी लेकर घुस गए थे। उस वक्त गाड़ी में उनके साथ करीब आधे दर्जन समर्थक की मौजूद थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने गाड़ी की गति बढ़ा दी थी और तुरंत वापस आ गए थे।
जिसके बाद तत्कालीन पदाधिकारी परशुराम ने बहादुरपुर थाने में मदन सहनी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस मामले में तीन नवंबर 2010 को मदन सहनी के खिलाफ आरोप गठन किया गया था। लंबी सुनवाई के बाद दरभंगा की एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में मदन सहनी को शनिवार को बरी कर दिया।