मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर
20-Mar-2022 10:27 AM
NALANDA : परबलपुर थाना अंतर्गत अलावा गांव में शनिवार को दो पक्षों में खून की होली खेली गई। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक विवाहिता जख्मी हो गई। आपसी विवाद में घटना हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। अधिकारी आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटें हैं। मृतका अनिल रावत की 50 वर्षीय पत्नी रेणु रेनू देवी और राजेंद्र रावत के 75 वर्षीय पुत्र शिवनंदन रावत हैं। जख्मी भोला रावत की पत्नी आशा देवी विम्स में इलाजरत है।
परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद फायरिंग होने लगी। 2 महिला समेत तीन लोग फायरिंग की चपेट में आकर जख्मी हो गए। तीनों जख्मी को इलाज के लिए भी विम्स ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है।