शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
30-Sep-2023 07:25 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने हुंकार भरी। मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे किसी से दुश्मनी नहीं है मुझे सिर्फ निषाद आरक्षण चाहिए। संकल्प यात्रा के दौरान नालंदा पहुंचने पर मुकेश सहनी का लोगों ने भव्य स्वागत किया। मौसम खराब रहने के बावजूद हजारों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आज वही राजा जिसके पास वोट है।
बिहारशरीफ में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचे। सहनी के यहां पहुंचने पर लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। नालंदा में संकल्प यात्रा की शुरुआत नगरनौसा से हुई। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने सभी दलों को साफ संदेश दिया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है। वे सिर्फ निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह चुनौती भी दे दी कि वह ये अधिकार लेकर रहेंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वह समय चला गया जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था, अब जिसके पास वोट है, वही लोकतंत्र में राजा है। उन्होंने उपस्थित लोगों में उत्साह भरते हुए कहा कि अगर हम एकजुट रहे तो बिहार क्या दिल्ली भी हमारे लिए दूर नहीं है।
नगरनौसा से यह यात्रा बडीहा, गौरैयापुर, केसैरा, बनगच्छा, तेलमर, चिरैयापर नरसंडा, आमर, मोकिमपुर, हरनौत, किचनी, पोवारी होते हुए साकसोहरा पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर श्री सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज सभी संघर्ष का संकल्प ले रहे है और यही संकल्प निषादों के उज्जवल भविष्य को तय करेगा। सहनी ने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार, यूपी, झारखंड को अब भी यह अधिकार नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में बैठी सरकार गलतफहमी में है कि फिर से निषादों का वोट खरीद लेंगे, लेकिन अब निषाद संकल्प लेकर तय कर लिया है जो उनकी सुनेगा वे भी उन्हीं की सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।






