खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Jul-2023 06:16 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के थरथरी प्रखंड स्थित हाई स्कूल में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। चिराग भईया जिन्दाबाद के नारे लगाये गये। इस मौके पर चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि अपनी पार्टी में टूट की वजह से मुख्यमंत्री जी को अब डर लग रहा है। उनके कई विधायक और सांसद दूसरे दलों के संपर्क में हैं। जेडीयू के कई नेता तो उनकी पार्टी लोजपा रामविलास पार्टी के भी संपर्क में हैं। नीतीश पर तंज कसते हुए चिराग ने कहा कि जो लोग दूसरे की पार्टी को तोड़ने का काम करते हैं उन्हें हमेशा यह डर सताता है। क्योंकि जैसी करनी वैसी भरनी।
वही नालंदा से लोकसभा प्रत्याशी इस बार कौन होगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नालंदा से कौन लोकसभा उम्मीदवार होगा यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। सतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि कभी नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने में सतीश कुमार की अहम भूमिका थी। नालंदा में यह तीसरा कार्यक्रम लोजपा रामविलास का है जो इनके द्वारा इतनी खुबशुरती से संपन्न कराया गया।
चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में लोजपा रामविलास के कार्यक्रम के दौरान यह देखने को मिला कि यहां के लोगों में नीतीश कुमार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। नालंदा के लोग खुद कह रहे हैं बिहार को नीतीश ने बर्बाद करके रख दिया है। चिराग ने कहा कि आखिर नीतीश जी से कहां चूक हुई कि उनके गृह क्षेत्र के ही लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं।
चिराग ने नालंदा की जनता से कहा कि जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा लगवाते हुए कहा कि चिराग को आप सबके सहयोग की जरूरत है। क्या आप लोग हमारा साथ देंगे? चिराग के इस सवाल पर लोगों ने एक सूर में हामी भर दी और अपने दोनों हाथ उठाकर साथ चलने की बात कही।