खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jun-2023 06:48 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने 23 जून को होने जा रही विपक्षी पार्टियों की बैठक पर फिर से तंज कसा है. उन्होंने कहा है-नीतीश कुमार न खुद दूल्हा हैं, न किसी दूसरे दूल्हे का नाम तय है. फिर भी उन्होंने बरातियों को मुख्यमंत्री आवास में इकट्ठा होने के लिए न्योता भेज दिया है. अब कहा जा रहा है कि बरात दरवाजा लगने (चुनाव परिणाम ) के बाद जब दुल्हन जयमाला लेकर आयेगी, तब उसका चेहरा देख कर बरातियों में से ही कोई दूल्हा बन जाएगा.
हिम्मत है प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करें
सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक सिर्फ और सिर्फ दिखावा है. देश की जनता जानना चाहती है कि विपक्षी पार्टियों में कौन नरेंद्र मोदी के मुकाबले खड़ा होने की क्षमता रखने वाला नेता है. लेकिन जब देश की जनता दूल्हे का नाम जानना चाहती है , तब विपक्ष बैंड, बाजा, बराती की बातों में लोगों को उलझाए रखना चाहता है.
सुशील मोदी ने कहा है कि यदि हिम्मत है तो पटना बैठक में भाग लेने वाले दलों की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाये. भाजपा की ओर से तो तय है कि दुनिया -भर में लोकप्रिय और विश्वसनीय राजनेता नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन विपक्ष बताये कि वह राहुल गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी में से किसे पीएम बनाने के लिए एकजुट होना चाहता है?
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ही अपने को पीएम-पद की रेस से बाहर बता चुके हैं. वे मात्र 16 सांसदों की क्षेत्रीय पार्टी के नेता हैं. ये सीटें भी उन्हें भाजपा के भरोसे आयी थी. बिहार में उनकी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी है. अब उनके समर्थक भी नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने की सपना देख रहे हैं.