खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jun-2023 12:32 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम ने विधायकों को अपने आवास पर बुलाकर उनसे मुलाकात की है और उन्हें महत्वपूर्ण टास्क दिया है। सीएम विधायकों से बातचीत में कई तरह की महत्वपूर्ण बिंदु पर बात कर रहे हैं। इस बार नीतीश कुमार सामूहिक रूप से नहीं बल्कि विधायकों से वन-टू- वन बातचीत कर रहे हैं।
वहीं, सीएम के बुलावे पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे विधायकों ने कहा कि उनके क्षेत्र किस तरह की समस्या आ रही है और सरकारी योजनाओं को क्या हालात हैं इन बातों पर चर्चा की गई है। सीएम ने कहा है कि, अपने इलाकों में हमेशा जनता के बीच मौजूद रहने का टास्क दिया है। हालांकि, सीएम से मुलाकात के बाद कोई भी विधायक इस बारे में बहुत जानकारी देते नजर नहीं आये। बस उनलोगों को इतना कहा गया है कि सबलोग एकजुट रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, सीएम पार्टी के विधायकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं को जान और समझ रहे हैं। पार्टी की वहां क्या स्थिति है और किस स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए जाने की जरूरत है, इसका भी फीडबैक ले रहे हैं। जेडीयू के विधायक रामविलास कामत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं पर बातचीत की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहिए। कहीं कोई भी दिक्कत हो, समस्या हो तो मुझसे बात कीजिए। जबकि, जदयू एमएलसी सह प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, हम लोग तो आते रहते हैं इसमें कोई राजनीतिक संदर्भ नहीं है औपचारिक बात है जो लोग समय मांगते हैं वह लोग आते हैं।
इधर, विधायकों के लिए भी सीएम के साथ सीटिंग के अवसर की तरह है, जिसमें वे क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और संभावित कार्यों पर भी उनसे चर्चा कर पा रहे हैं। इसके निपटरा को लेकर सीएम के तरफ से जो निर्देश दिए जाएंगे वह भी काफी असरदार होने की संभावना है। वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार पार्टी विधायकों को मानसून सत्र शुरू होने के पहले अपने तरफ से मजबूत होने का टास्क दे रहे हैं।