बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
04-Feb-2024 10:23 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्रीऔर शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी में एक रैली को संबोधित किया। कहा कि मैं मोदीजी को बताना चाहता हूं कि हम कभी भी आपके दुश्मन नहीं थे और आज भी हम आपके दुश्मन नहीं है। बल्कि हम आपके साथ थे। उद्धव ठाकरे के सार्वजनिक मंच से इस तरह की बात करने के बाद अब कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिला लिया। जिसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ ली वही बीजेपी के दो नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया। नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का भी मन डोल रहा है। उनके इस तरह के बयान से यही कयास लग रहा है वे भी बीजेपी के साथ आने की सोच रहे हैं।
महाराष्ट्र में रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं मोदीजी को बताना चाहता हूं कि हम कभी भी आपके दुश्मन नहीं थे और आज भी हम आपके दुश्मन नहीं है। बल्कि हम आपके साथ थे।बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहले एनडीए का हिस्सा थी। लेकिन बीते कुछ साल पहले बीजेपी और शिवसेना में टकराव के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा बन गई है।
उद्धव यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी शिवसेना आपके साथ थी, लेकिन आपने हमें खुद अपने से दूर कर दिया। हमारा हिंदुत्व और भगवा ध्वज आज भी लहरा रहा है। लेकिन आज बीजेपी उस भगवा झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस दौरान उद्धव ठाकरे भाजपा पर हमलावर दिखे। कहा कि यदि भाजपा लोकसभा चुनाव फिर से जीतती है तो अगले साल कोई गणतंत्र दिवस नहीं होगा।