BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
10-Jun-2020 05:34 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। 84 दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने पर घेरने वाले तेजस्वी अब कह रहे है कि घर से 10 कदम की दूरी कार से तय कर जनता की आंखों में धूल मात झोंकिए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आपके शयन कक्ष से चंद कदम दूर मुख्यमंत्री आवास से परस्पर जुड़े विस्तारित संवाद कक्ष में जाना घर से बाहर निकलना नहीं हुआ। सदैव तो आप अंदर ही अंदर संवाद कक्ष पहुंचते थे लेकिन 84 दिन तक आपके घर बाहर नहीं निकलने पर सवाल उठा तो लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए आपने 10 कदम की दूरी कार से तय की। ये पब्लिक है सब जानती है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आज 85 दिन हो गए है। आपसे विनम्र आग्रह है कि कृपया अब तो बाहर निकल प्रदेश की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, देश के सबसे धीमे कोरोना जांच केंद्रों, बारिश के पानी से लबालब बिहार के एकमात्र कोरोना समर्पित अस्पताल का जायज़ा लीजिए। क्योंकि अब बिहार की जनता कहने लगी है कि बिहार का सीएम ग़ायब है।
तेजस्वी ने कहा कि लॉकडाउन में 45 दिन के विलंब बाद जब आपने विधानमंडल के विपक्षी दलों की वीडियो कांफ़्रेंस बुलाई थी तब मैंने सभी के सामने आपसे कहा था कि कम से कम अब तो आप स्वयं बाहर निकल परिस्थितियों का ज़ायजा लीजिए तब आपने प्रश्न को टालते हुए कहा वो कि आप हमारे साथ बाहर चलेंगे।जब आपके गुंडे- हत्यारे विधायक ने गोपालगंज में नरसंहार किया। मैं पीड़ितों से मिलने जा रहा था तब मेरे साथ चलना तो दूर, उल्टा आपने हज़ारों पुलिसकर्मियों से रास्ता रुकवा कर मेरे ऊपर केस दर्ज करवा दिया। अब आप ही बताइए, कोई जनसेवक कैसे लगातार 85 दिन घर के अंदर रह सकता है?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आप अपनी गलती और डर छुपाने के लिए लॉकडाउन और नियमों का बहाना मत बनाइए, लॉकडाउन में आपका गुंडा विधायक कंटेनमेंट ज़ोन में घुसकर लोगों को मार रहा है। लॉकडाउन में अन्य सरकारीकर्मी, अधिकारी, मीडियाकर्मी और विपक्षी जनसेवक जनप्रतिनिधि बाहर निकल जनसेवा कर रहे है तो फिर आप 85 दिन से क्यों बाहर नहीं निकल रहे? अब तो अनलॉक है।