गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
02-Mar-2020 10:48 AM
PATNA :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर ट्वीटर वार लगातार जारी है। बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकले लालू के लाल सरकार के उपर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन के फ्लॉप होने के बाद उन्हें संजीवनी मिल गयी है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम आंकड़ो के साथ नीतीश जी के 15 वर्षों मे हुए कथित विकास,भ्रष्टाचार,अपराध और बेरोजग़ारी पर विमर्श कर प्रगतिशील सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं लेकिन वो इससे भाग रहे हैं।बिहार की 60फीसदी युवा आबादी को नया बिहार,नयी दिशा और दृष्टि चाहिए।थकाऊ और उबाऊ लोगों के नकारात्मक रूटीन भाषण नहीं चाहिए।
इसस पहले कल भी तेजस्वी यादव ने खाली पड़ी गांधी मैदान की तस्वीरों को साझा करते हुए खूब चुटकी ली। उन्होनें लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश जी के जन्मदिन के शुभ उपलक्ष्य पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित महारैला सह महानुक्कड़ सभा सह महाकार्यकर्ता सम्मेलन की महासफलता पर महाबधाई। 200 सीट जीतने का दावा करने वाले सत्ताबल, धनबल,बाहुबल व अश्लील नाच-गाने के बावजूद प्रत्येक विधानसभा से 50 लोग भी नहीं ला पाए।
बता दें कि पटना में रविवार को जेडीयू के फ्लॉप शो को लेकर नीतीश कुमार नाराज हैं। जेडीयू के अंदरखाने से ये खबर आ रही है। नीतीश कुमार की नाराजगी आरसीपी सिंह पर हैं जिन्हें पूरे बिहार में पार्टी का संगठन खडा करने का जिम्मा दिया गया था। खबर ये आ रही है कि नीतीश कुमार ने RCP सिंह को फटकार भी लगायी है।