ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / नीतीश जी, कलमजीवी प्रकोष्ठ की जगह 'हथियार तस्करी प्रकोष्ठ' बना लीजिए : तेजस्वी

नीतीश जी, कलमजीवी प्रकोष्ठ की जगह 'हथियार तस्करी प्रकोष्ठ' बना लीजिए : तेजस्वी

18-May-2020 11:22 AM

PATNA : जेडीयू नेता के यहां से भारी संख्या में हथियार बरामद होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कलमजीवी प्रकोष्ठ के नेता के हथियार तस्करी में पकड़े जाने के बाद कहा है कि पार्टी को “हथियार तस्करी प्रकोष्ठ” बना लेना चाहिए। 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की पार्टी के वरिष्ठ नेता और कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के यहाँ भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए है। JDU को कलमजीवी प्रकोष्ठ की जगह “हथियार तस्करी प्रकोष्ठ” बना लेना चाहिए। जेडीयू के एक अन्य शीर्ष नेता के भी इससे तार जुड़े हुए है।


बता दें कि हाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के जखीरे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें जेडीयू का एक नेता भी शामिल है।जेडीयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरदीप फूलन को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। वैशाली की डीआईयू और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंदन सिंह के घर से हथियार का जखीरा बरामद किया है। नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी तादाद में हथियार लगभग 200 राउंड से ज्यादा गोली, वॉकीटॉकी, मेटल डिटेक्टर सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं।