ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

नीतीश जी, बिहार का होने के नाते सभी बिहारी मेरे रिश्तेदार, फंसे लोगों को लाने की दीजिए अनुमति : मांझी

नीतीश जी, बिहार का होने के नाते सभी बिहारी मेरे रिश्तेदार, फंसे लोगों को लाने की दीजिए अनुमति : मांझी

20-Apr-2020 11:22 AM

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी अब कोटा पॉलिटिक्स में कूद पड़े हैं।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होनें कहा कि बिहारी होने के नाते सभी बिहारी मेरे रिश्तेदार हैं इसलिए बिहार के बाहर फंसे गरीब, मजदूर, छात्र-छात्राओं को लाने की अनुमति दें।


पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के ट्वीट कर लिखा है कि नीतीश कुमार जी लॉकडाउन में MLA पुत्री ही नहीं,जांच कराएंगें तो कई राजनेताओं/अधिकारियों ने रसूख से अपने बच्चों,रिश्तेदारों को बिहार लाया है।बिहारी के नाते सभी बिहारी मेरे रिश्तेदार हैं कृप्या मुझे भी बाहर राज्यों में फँसे मेरे गरीब,मज़दूर,छात्र-छात्राओं को लाने की अनुमति दें।वहीं उन्होनें आगे कहा है कि नीतीश कुमार जी अन्य राज्यों की सरकारें अपने राज्य के लोगों को बसों और अन्य माध्यमों से अपने राज्य ले लाकर क्वारंटाईन कर उन्हें घरों को भेज रही है।कृप्या यह काम आप बिहारियों के लिए भी करें तमाम समस्याओं का निदान हो जाएगा,गरीब की मदद करने से शक्ति मिलती है।


तेजस्वी यादव लगातार कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। अब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी खुल कर सामने आ गये हैं। दरअसल हिसुआ से बीजेपी विधायक अनिल सिंह सरकार से परमिशन लेकर अपनी बेटी को कोटा से वापस लेकर आए उसके बाद से बिहार की सियासत गरमा गयी है। जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का उदाहरण देते हुए कहा है कि सभी सरकारें अपने लोगों को घर वापस ला रही हैं, आप भी उन्हें वापस लेकर आए।


बता दें कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोटा में फंसे बच्चों पर नया दांव चला है। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार अगर कोटा में फंसे बच्चों को लाने में असमर्थ है तो हमें परमिशन दें। हम वहां फंसे बच्चों को उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते हन उन्हें अपने बूते वापस लेकर आएंगे।तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ख़ास लोगों के प्रति समर्पित बिहार सरकार अगर कोटा में फंसे आम विद्यार्थियों को लाने में अक्षम, अशक्त और असमर्थ है तो हमें विशेष अनुमति प्रदान करें,हम उन 6500 छात्रों को बिहार लेकर आएंगे।संकट की इस घड़ी में बिहार के भविष्य  निर्दोष नादान बच्चों को ऐसे नहीं छोड़ सकते।अनुमति दिजीए।