ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / CM Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 33 एजेंडों...

CM Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 33 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर; जमीन सर्वे में बड़ी राहत

03-Dec-2024 12:31 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 12:05 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 33 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। सरकार ने जमीन सर्वे की अवधि को 6 महीना के लिए बढ़ा दिया है।


दरअसल, विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। राज्य में जमीन सर्वे को लेकर लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने सर्वे की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। लैंड सर्वे की टाइम लाइन में वृद्धि कर दी गई है। सरकार ने जमीन सर्वे की डेड लाइन को छह महीने बढ़ा दिया है। सेल्फ डेक्लियशन के लिए मिला 180 कार्य दिवस, रैयत का दावा करने के लिए 60 कार्य दिवस और दावे के निपटारा के लिए 60 कार्य दिवस का समय मिलेगा।


बिहार में भूमि सर्वे को लेकर चल रहे घमासान के बीच विभागीय मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बड़ा एलान किया था। उन्होंने कहा है कि सर्वे को लेकर बिहार के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री ने एलान किया था कि सरकार भूमि सर्वे के नियमों में बदलाव करेगी और जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।


मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा था कि जबतक बिहार की जनता को सारा कागजात उपलब्ध नहीं करा देंगे, तबतक कोई भी कर्मचारी और पदाधिकारी बिहार की जनता को सर्वे के कारण कोई दिक्कत नहीं देगा। उन्होंने कहा थी कि सरकार जमीन सर्वे में कुल 13 तरह की छूट जाएगी। इसको लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। आज केबिनेट से पास हुए प्रस्ताव में जमीन सर्वे के काम को 6 महीना बढ़ाने की स्वीकृति दी गई लेकिन कुल मिलाकर देखें तो सर्वे के काम को 300 दिनों तक यानी 10 महीना के लिए पेंडिंग पड़ गया है।


सरकार ने जिस तरह से जमीन सर्वे की अवधि को बढ़ाया है, उससे साफ हो गया है कि बिहार में जमीन सर्वे की हवा निकल चुकी है। सरकार ने जिस तरह से आंकड़ों का खेल किया है उससे स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव से पहले जमीन सर्वे का काम पूरा होने वाला नहीं है। सरकार को अच्छी तरह से पता है कि जमीन सर्वे को लेकर राज्य के लोगों में नाराजगी है और ऐसे हालात में वह चुनाव में किसी तरह का रिस्क उठाने के मूड में नहीं है।


news image


news image


news image


news image


news image


news image