होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
19-Apr-2021 05:49 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है.
सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. सीतामढ़ी के वरीय उप समाहर्ता नरेंद्र नाथ मिश्रा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. नरेंद्र मिश्रा सीतामढ़ी में सीनियर डिप्टी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे, जिनकी नौकरी चली गई है.
इसके अलावा बिहार आकस्मिकता निधि को 30 मार्च 2022 तक बढाकर अस्थायी रूप से इसे 8732.10 करोड़ कर दिया गया है. मुख्यमंत्री एससी/एसटी और ओबीसी उद्यमी योजना में संसोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.
सामान्य प्रशासन विभाग में 151 पदों के सृजन पर मुहर लगी है. इसके अलावा नालंदा में राजगीर थाना इलाके में नेचर सफारी ओपी के निर्माण के लिए 96 पदों के सृजन पर मुहर लगी है. बिहार में महिलाओं और युवाओं को स्व-रोजगार देेने के लिए दो-दो सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.
गाड़ियों की मनपंसद नंबर लेने के लिए बिहार मोटरगाडी (यथासशोधित) नियमावली, 1992 के नियम-64 के उपनियम 4 में संसोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगी है. अधिक नंबर बेचने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगा. बिहार सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार 30702.10 करोड़ रुपये बाजार ऋण सहित 36,273.43 करोड़ रूपये की सकल ऋण उगाही और 27179.00 करोड रुपये के Net ऋण उगाही की स्वीकृति पर मुहर लगी है.