Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद
18-Feb-2020 05:14 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. पंचायत के खाली पड़े पदों पर उपचुनाव पर मुहर लगी है. 18 मार्च को इन पदों पर चुनाव कराने का फैसला किया गया है.
नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 3 डॉक्टरों की सेवा बर्खास्त करने पर भी मुहर लगा दी है. अररिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैक टोला के चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, पूर्णिया के अमोरहा पनिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा और सहरसा के कपिलधार प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजकुमार ठाकुर को सेवा से बर्खास्त करने कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.
नीतीश कैबिनेट ने पटना सिटी के मालसलामी में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 88 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की है. इसी तरह दरभंगा के केवटी प्रखंड में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 56 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है. नीतीश सरकार ने अब स्वतंत्रता सेनानी रामविलास शर्मा की जयंती राजकीय समारोह के साथ बनाने का फैसला किया है. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.
नीतीश कैबिनेट ने इसके अलावे सासाराम के तत्कालीन डीसीएलआर ओमप्रकाश को जबरन रिटायरमेंट देने का भी फैसला किया है. तत्कालीन डीसीएलआर रहे ओमप्रकाश फिलहाल निलंबित चल रहे है.