समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
10-Jun-2020 04:54 PM
PATNA : RJD नेता तेजस्वी यादव के ताबड़तोड़ हमले के बाद नीतीश कुमार के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है. नीतीश कुमार ने आज कहा-तेजस्वी यादव मुझसे सवाल पूछ रहा है. खुद कहां भाग कर रहता है इसका किसी को पता है? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमूमन शालीन भाषा में बात करने के लिए जाने जाते रहे हैं. लेकिन अब उनकी भाषा तल्ख होती जा रही है.
तेजस्वी पर नीतीश का पलटवार
दरअसल तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर ताबडतोड़ हमला कर रहे हैं. तेजस्वी के साथ साथ लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर 84 दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने का आरोप लगाया था. इसके बाद आज नीतीश ने जवाबी हमला बोला. नीतीश कुमार ने कहा “हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं. लॉकडाउन लागू है,पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला. प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं. खुद कहां रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है,पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है.”
जाहिर है नीतीश अब तेजस्वी यादव को सीधा जवाब देने पर उतर आये हैं. इससे पहले वे लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद करा रहे थे. नीतीश अपने भाषणों में तेजस्वी का जिक्र करने से भी परहेज कर रहे थे. लेकिन अब उन्होंने पलटवार करना शुरू कर दिया है.
दरअसल पिछले दो दिनों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. लालू यादव ने भी ट्वीट के जरिये नीतीश कुमार पर हमला बोला था. तेजस्वी का आरोप है कि सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कॉफ़्रेंस करते है लेकिन आम जनता को उन्होंने इस संकट में पूछा तक नहीं. तेजस्वी के साथ साथ उनकी पूरी पार्टी ये कह रही है कि नीतीश पिछले 84 दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकले हैं.
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा “आदरणीय मुख्यमंत्री जी, इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, गरीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले है. आप ऐसा करने वाले देश के अकेले सीएम है. अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा. लेकिन अब तो निकलिए.”