ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / नीतीश बात मान जाएंगे तो नहीं हटेंगे: विजय चौधरी से मुलाकात के बाद...

नीतीश बात मान जाएंगे तो नहीं हटेंगे: विजय चौधरी से मुलाकात के बाद बोले मांझी, कहा- फिलहाल महागठबंधन के साथ खड़े हैं

13-Jun-2023 11:48 AM

By First Bihar

PATNA: 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले महागठबंधन में सिर फुटौवल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे जीतन राम मांझी ने आज एक बार फिर नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की है। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुआ है। मुलाकात के बाद मांझी ने कहा कि फिलहाल महागठबंधन के साथ वे मजबूती से खड़े हैं अगल सीएम उनकी शर्तों को मान लेते हैं तो नहीं हटेंगे।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार में सहयोगी बने जीतनराम मांझी लगातार इस बात को कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी बातों को नहीं सुनते हैं। गठबंधन में लगातार अनदेखी को लेकर मांझी फिलहाल मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे हैं और लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। 23 जून को होनेवाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले महागठबंधन में महासंग्राम शुरू हो गया है। मांझी को मनाने के लिए नीतीश के करीबी मंत्र विजय चौधरी इससे पहले दो बार मांझी से मुलाकात कर चुके हैं।


विपक्षी दलों की बैठक की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बढ़ाते जा रहे हैं। आज मांझी अचानक विजय कुमार चौधरी के घर पहुंच गए और दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने बताया कि विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं। मुख्यमंत्री ने विजय चौधरी को निर्देश दिया है कि वे हमारी समस्या को सुनेंगे, इसलिए उनसे हमेशा मुलाकात होती रहती है। 


हालांकि मांझी ने पांच सीटों के सवाल पर यह भी कहा कि महागठबंधन में सात दल शामिल हैं सातों दलों की सहमति होगी कि किसको कितना सीट मिलेगा यह उस वक्त तय होगा। अभी उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। मांझी कहा कि इंतजार कीजिए कि आगे क्या होता है। वहीं बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर मांझी ने कहा कि अभी हम महागठबंधन के साथ खड़े है, नीतीश कुमार हमारी बातों को मान्यता देते रहेंगे तबतक महागठबंधन के साथ रहेंगे।