सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-May-2022 12:22 PM
PATNA : शुक्रवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद खास रहा. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ के छापे से शुरू हुई गहमागहमी शाम को जदयू की बड़ी बैठक के साथ और परवान चढ़ी. इस बीच कई तरह बातें लोग करते रहे. दूसरी तरफ रात होते-होते एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम भी हुआ. एक फोटो जो चर्चा का विषय बन गया.
लंबे समय के बाद बिहार के CM नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक फोटो फ्रेम में नजर आए. बताया जा रहा है कि महीनों के बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई. बता दें शुक्रवार की शाम पटना में हुई जदयू की बैठक का एजेंडा भी आरसीपी सिंह से जुड़ा हुआ ही बताया गया था.
आपको बता दें कि आरा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई. आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में दोनों शामिल हुए थे. जहां भोजपुर जिले के बड़हरा के गजियापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह की बेटी मुदिता सिंह की शादी CM नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के बेटे रोहित सिंह से हुई है. बता दें यह शादी कई राजनीतिक और सामाजिक समीकरण का तानाबाना जोड़ने का बनती दिखी.
इस शादी के समय CM नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक ही सोफ़ा पर बैठे नजर आए.लेकिन दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे नजर आए. पूरी शादी सभी की निगाहें केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर टिकी थी.