ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / नितिन नवीन पर हमले के बाद गुस्से में BJP, संजय जायसवाल ने हमले...

नितिन नवीन पर हमले के बाद गुस्से में BJP, संजय जायसवाल ने हमले को साजिश बताया

10-Jun-2022 08:22 PM

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजधानी रांची में बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन के ऊपर हुए हमले की निंदा की है। संजय जायसवाल ने कहा है कि यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने झारखंड सरकार से हमले की जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।


संजय जायसवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। उन्होंने इस घटना पर सवाल खड़ा करते हुए कि जुम्मे के नमाज के दिन ही अचानक सड़कों पर भीड़ इकट्ठी हो गई और बिहार के मंत्री के वाहन को घेर लिया गया। उन्होंने तमाम लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।


बता दें कि राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित महावीर मंदिर के पास शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन के काफिले पर हमला बोल दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की थी। जिसमें नितिन नवीन बाल-बाल बचे थे।