ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने की नीतीश ने बताई वजह,...

नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने की नीतीश ने बताई वजह, कहा-हम जरूर जाते लेकिन...

27-May-2023 10:06 PM

By First Bihar

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के सीएम और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल को आमंत्रित किया गया था। लेकिन इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ-साथ कई अन्य राज्यों के सीएम शामिल नहीं हुए।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब यह सवाल किया गया कि आप नीति आयोग की बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा नीति आयोग बैठक यदि दोपहर में होती तो वे जरूर जाते। आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है। सुबह में इस कार्यक्रम में शामिल होना था इसलिए हम नीति आयोग की बैठक में नहीं गये। नीति आयोग को इस संबंध में हमने पहले ही बता दिया था। यदि यही मीटिंग दोपहर में या उसके बाद होती तो हम जरूर इस बैठक में शामिल होते। 


सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए हमने अन्य लोगों के नाम भेजे लेकिन इस पर हामी नहीं भरी गयी। मुझे मालूम हुआ कि पांच और राज्यों के सीएम इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यदि हम इस बैठक में शामिल होते तो एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य दिये जाने का मुद्दा रखते और जातिगत गणना की बात करते। यह भी कहते कि पहले केंद्र की ओर से जितनी मदद बिहार को मिलती थी उतनी अब नहीं मिल रही है। हमलोग अपने बलबूते राज्य का विकास कर रहे हैं।