TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
20-Apr-2024 08:57 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की कई सीटों पर इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने दोनों गठबंधनो के घटक दलों की नींद उड़ा दी है। ये निर्दलीय प्रत्याशियों में कई हार-जीत का गणित बिगड़ने का दम भी रखते हैं। जिसमें पूर्णिय से पप्पू यादव, सीवान से हिना शहाब और नवादा से राजद के बागी विनोद यादव शामिल हैं। इसकी वजह है कि पिछले (2019) लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों ने एक से लेकर 27 प्रतिशत तक वोट हासिल किये थे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव हो या अन्य चुनाव। हर जगह सत्तापक्ष और विपक्ष के बाद यदि तीसरा कैंडिडेट मजबूत हो तो वह परिणाम को प्रभावित कर सकता है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कई सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई के आसार हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे की दमदार मौजूदगी क्या रंग दिखाती है।
मालूम हो कि, वर्ष 2019 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रह कर सबसे अधिक वोट किशनगंज में एआईएमआईएम के उम्मीदवार अख्तरूल ईमान को मिले थे। जो करीब 27 प्रतिशत थे। यही कारण था कि 33.32 प्रतिशत वोट लाकर कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद जावेद यहां से विजयी हुए थे। पिछली बार मधुबनी में कांग्रेस के बागी तथा निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. शकील अहमद को 13.65 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। यहां पर दूसरे स्थान पर रहे वीआईपी के बद्री प्रसाद पूर्वे को शकील अहमद से मात्र एक प्रतिशत अधिक वोट मिले थे।
उधर, मधेपुरा में जाप उम्मीदवार पप्पू यादव 8.51 प्रतिशत वोट लाये थे। बांका में तीसरे स्थान पर रही निर्दलीय उम्मीदवार पुतुल कुमारी को भी 10.62 प्रतिशत वोट मिले थे। बक्सर में बसपा उम्मीदवार ने 8.13 प्रतिशत वोट लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। सासाराम में बसपा उम्मीदवार 8.86 प्रतिशत वोट लाकर तीसरे स्थान पर थे। बसपा के उम्मीदवार को वाल्मीकिनगर में भी 6.1 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, सीवान में माले उम्मीदवार को 7.58 प्रतिशत मत मिले थे।