ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / डेथ वारंट जारी होते ही निर्भया के दोषियों को सताने लगा मौत का...

डेथ वारंट जारी होते ही निर्भया के दोषियों को सताने लगा मौत का खौफ, डर के मारे छोड़ा खाना, रातभर बदलते रहे करवट

09-Jan-2020 10:00 AM

DELHI : 16 दिसंबर 2012 को राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप और मर्डर कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. 7 साल बीत जाने के बाद अब 22 जनवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. डेथ वारंट जारी होने के बाद फांसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारी में जुट गया है. 

डेथ वारंट जारी होते ही चारों कैदियों के चेहरे पर मौत का खौफ साफ दिखाई देने लगा है. 7 जनवरी को फैसला आने के बाद चारों के आंखों की नींद उड गई. चारों दोषी रातभर अपनी सेल में कभी टहलते दिखे तो कभी बेड पर करवट बदलते दिखे. 

जानकारी के अनुसार फांसी का खौफ इतना है कि दोषियों ने सजा का ऐलान होने के बाद मंगलवार को खाना भी नहीं खाया और ना ही मेडिकल जांच के दौरान लाने पर आपस में बात की. सभी गुमशुम बैठे रहे और समय-समय पर सिर्फ पानी पी. बुधवार को चारों दोषियों ने थोड़ा नाश्ता किया और उसके बाद पवन, मुकेश ने खाना नहीं खाया. बाकी के विनय और अक्षय ने थोड़ा खाना खाया.

बता दें कि दोषी अक्षय, पवन और मुकेश जेल नंबर दो में बंद हैं, जबकि विनय शर्मा जेल नंबर तीन में बंद है. चारों को अलग-अलग सेल में रखा गया है. हर दिन उनके सेल की तलाशी ली जाती है. तिहाड़ जेल सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जब अदालत ने चारों को डेथ वारंट जारी किया, तो चारों दोषी परेशान हो गए. पवन और अक्षय ने तो खाना भी नहीं खाया. हालांकि, बुधवार को चारों दोषियों ने थोड़ा नाश्ता किया. चारों दोषियों की 22 फरवरी तक हर दिन वजन, हृदय गति सहित अन्य सभी जांच कराई जाएगी.