बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Jan-2020 05:35 PM
DESK: निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने को लेकर जिस जल्लाद को तिहाड़ जेल ने चुना है वह चारों को फांसी देने के लिए बेकरार है. जल्लाद पवन 22 जनवरी के सुबह 7 बजे का इंतजार कर रहा है. पवन ने कहा कि मुझे चारों दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाकर सुकून मिलेगा. पवन ने कहा कि मेरी भी पांच बेटियां है. समाज में ऐसे दरिंदों को रहने की जगह नहीं है. फांसी पर लटकाने के बाद मेरे साथ उस बेटी के परिजनों को भी सुकून मिलेगा. जिसके साथ दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की थी. ऐसी घटनाओं की सजा सिर्फ मौत है.
इसको भी पढ़ें निर्भया कांड के दोषी अक्षय के कारण पूरा परिवार हो गया बर्बाद, गांव में नहीं लेना चाहता है कोई नाम, सबको पत्नी-बच्चे की चिंता
तिहाड़ जेल ने पवन का भेजा था नाम
12 दिसंबर को तिहाड़ जेल ने यूपी के डीजी जेल से जल्लाद मांगा था. जेल प्रशासन ने लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के नाम दिए थे. इसमें मेरठ के पवन जल्लाद का नाम फाइनल कर दिया गया है. यूपी डीजी जेल ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को लिखा था कि जब भी चाहेंगे 5 घंटे के अंदर जल्लाद तिहाड़ पहुंच जाएगा. पवन को बुलाने के आदेश का इंतजार है. कब उनको तिहाड़ से चारों को फांसी देने के लिए बुलावा आएगा.
सुबह 7 बजे होगी फांसी
22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी दी जाएगी. दोषी अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के पास डेथ वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का समय है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाएगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई थी. पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता ने अपनी याचिका में चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की थी. साथ ही चारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने की अपील भी की थी.
फांसी देने की तैयारी पूरी
चारों को फांसी देने के लिए सभी तैयारी तिहाड़ जेल में हो गई है. एक साथ चारों को फांसी पर लटकाने के लिए जेल में एक नया फांसी घर बनाया गया है. यह फांसी घर करीब 25 लाख रुपए से बनाया गया है. तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने भी कहा था कि एक साथ अब चारों दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी देने की व्यवस्था कर ली गई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...