ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

निर्भया की मां रोई कई बार फैसले से गई टूट, लेकिन नहीं हारी हिम्मत, बेटी की इंसाफ के लिए लड़ती रही 7 साल

20-Mar-2020 09:13 AM

DELHI: निर्भया की मां आशा देवी को आज राहत मिली है. जिस इंसाफ के लिए वह सात साल से लड़ रही थी आज वह इंसाफ मिल गया. इस दौरान निर्भया की मां कोर्ट के फैसले से कई बार रोई. कई बार हौसले टूट गए, लेकिन फिर भी वह हिम्मत नहीं हारी है. चारों दरिंदों को फांसी के फंदे तक लटकवाया. आज इस मां के हिम्मत को लोग सलाम कर रहे हैं. 


खुद आई सामने

जब निर्भया कांड के बाद निर्भया के परिजनों की पहचान छिपाया जा रहा था. तब वह बेटी की इंसाफ के लिए आगे आई. अपना नाम बताया. पिता भी सामने आए और शुरू हो गया इंसाफ की लड़ाई. अगर निर्भया की मां सामने नहीं आती तो शायद इंसाफ मिलने में और देर हो जाती. दोषी फांसी से बचने के लिए तिकड़म बाजी करते रहे है. लेकिन निर्भया की मां डटी रही. 

बेटी की आत्मा को मिली शांति

निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर आज लटकाए जाने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि मैंने बेटी की तस्वीर को गले से लगाकर कहा कि आज तुम्हें इंसाफ मिल गया. बेटी जिंदा रहती तो डॉक्टर की मां कहलाती. आज निर्भया की मां के नाम से जानी जा रही हूं. आज हमें न्याय मिल मिल गया. आज का दिन बेटियों के नाम है.