Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
20-Aug-2020 03:55 PM
PATNA: एक तरफ बिहार में चुनावी लहर है तो वहीं दूसरी तरफ पक्ष और विपक्ष के बीच ट्विटर वॉर की लहर है. दरअसल जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने एक ट्वीट किया है जिससे बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है. निखिल मंडल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक बार फिर आड़े हाथ लिया है.
निखिल मंडल के ट्वीट में उन्होंने अमूल के विज्ञापन को एडिट कर तेजस्वी की फोटो लगा दी है और उसमें अमूल 'द टेस्ट ऑफ इंडिया' की जगह तेजस्वी 'द वेस्ट ऑफ इंडिया' लिख दिया है. ट्वीट करते समय उन्होंने लिखा है 'अब तो अमूल वाला बच्चा भी जान गया है'.
अब तो अमूल वाला बच्चा भी जान गया..!!☺️ pic.twitter.com/SbLUC7Y7Xb
— Nikhil Mandal (@nikhilmandalJDU) August 20, 2020
इतना ही नहीं तेजस्वी के शिक्षकों की बदहाली वाले ट्वीट पर भी निखिल मंडल ने जवाब दिया है और लिखा- 'अब तेजस्वी का कहना है शिक्षकों के बहाली में पारदर्शिता नहीं है. मतलब आपके हिसाब से अयोग्य है ये लोग. मतलब जो शिक्षक आपके समय बने वो ठीक और हमारे कार्यकाल वाले फर्जी शिक्षक है. शिक्षकों के हमदर्द बने फिरते है और इस तरह की सोच. शिक्षकों का अपमान करना बंद करें और माफी मांगे'. गौरतलब है कि इस ट्विटर वॉर के बाद पक्ष और विपक्ष में तनातनी और भी ज्यादा बढ़ गई है. अब देखने वाली बात यह होगी कि विपक्ष निखिल मंडल की इस ट्वीट का जवाव कैसे देता है.