ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी, इलेक्शन जीत मेयर बन...

निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी, इलेक्शन जीत मेयर बन गई तीन बच्चों की मां

21-Dec-2022 05:53 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में पहले चरण का निकाय चुनाव संपन्न हो गया है और चुनाव में हार जीत का फैसला भी हो चुका है। हालांकि इस चुनाव में निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी के भी कुछ मामले सामने आए हैं। निकाय चुनाव के प्रावधानों के मुताबिक दो बच्चों से अधिक बच्चों के माता-पिता को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना गया है। हालांकि सहरसा में निर्वाचन आयोग के इस नियम की अनदेखी का मामला सामने आ रहा है। तीन बच्चों की मां ने न सिर्फ चुनाव लड़ा बल्कि इलेक्शन जीतकर मेयर भी बन गई।


दरअसल, सौरबाजार नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के रूप में 1361 मत हासिल कर रूबी परवीन विजयी हुईं हैं जबकि 1320 वोटों के साथ नम्रता गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। मेयर के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं नम्रता गुप्ता ने आरोप लगाया है कि रूबी परवीन ने निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है और तीन बच्चों के रहते हुए उन्होंने चुनाव लड़ा। दूसरे स्थान पर रहीं नम्रता गुप्ता ने डीएम से इसकी शिकायत की है और रूबी परवीन के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है।


नम्रता गुप्ता ने कहा है कि नगर पंचायत सौरबाजार से मुख्य पार्षद का चुनाव जीतने वाली रूबी परवीन ने निर्वाचन आयोग की आंख में धूल झोंकने का काम किया है। पूरे मामले पर डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि इस संबंध में जो भी परिवाद प्राप्त होता है उनकी जांच की जायेगी। अगर आयोग के नियमों से अगर कुछ भी भिन्ननता पाई जाती है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी, फिलहाल जो रिजल्ट प्रत्याशी को प्राप्त हुआ है, वह यथावत रहेगा।