ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / निकाय चुनाव 2023: विनोद सहनी उर्फ बंपर बने बिरौल नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व...

निकाय चुनाव 2023: विनोद सहनी उर्फ बंपर बने बिरौल नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दी बधाई

11-Jun-2023 06:26 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिरौल नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर विजय हुए विनोद साहनी उर्फ बंपर को बधाई दी है। विनोद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंसारुल हक को 385 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है।


विनोद को जहां 1685 मत प्राप्त हुए तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी को 1305 मत मिले हैं। सहनी ने कहा है कि नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बिरौल नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव कार्य करेंगे। बता दें कि नगर पंचायत से पहले अफजला पंचायत के मुखिया पद पर विनोद सहनी उर्फ बंपर ने दो बार एवं उसकी पत्नी रेणु देवी एक बार जीत कर समाज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 


बिरौल नगर पंचायत के गठन होने के बाद विनोद सहनी की जीत को लेकर विकासशील इंसान पार्टी में खुशी की लहर है। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश साहनी, बैजनाथ साहनी एवं एनपीएस के जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।