Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
28-Mar-2022 07:36 AM
DESK: केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 सूत्री मांगों को लेकर 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं सैकड़ों ट्रेड यूनियन के आह्वान पर देशभर के बीस करोड़ से ज्यादा कामगार, कर्मचारी एवं अधिकारी दो दिन राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। 28 और 29 मार्च यानि दो दिन बैंक बंद रहेंगे। यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है।
इस दौरान बिहार में करीब 3 हजार बैंकों के ब्रांच बंद रहेंगे। जिससे करीब 20 हजार करोड़ के कारोबार पर असर पड़ेगा। प्राइवेट एवं सरकारी संस्थानों में क्लोजिंग का महीना मार्च होता है। ऐसे में 28 और 29 मार्च दो दिनों के देशव्यापी हड़ताल से बड़ा असर पड़ेगा। बैंकों में लेने-देन से लेकर इंश्योरेंस का काम भी प्रभावित होगा। इसके साथ ही एटीएम सर्विस भी प्रभावित हो सकती है।
तीन प्रमुख संगठन एआईबीईए, एआईबीओए और बेफी के द्वारा हड़ताल के आह्वान से राज्य में स्टेट बैंक की 983 शाखाओं के अलावा व्यावसायिक बैंक और ग्रामीण बैंक की कुल 5061 शाखाओं के ट्रांजैक्शन पर असर पड़ेगा। बैंक के अलावे पोस्ट ऑफिस में भी दो दिवसीय हड़ताल होने के कारण जनता को नगद लेन-देन में परेशानी हो सकती है। स्टेट बैंक के मुख्य संगठन ऑयबाक ऑफिसर्स यूनियन द्वारा हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया गया है।