रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
09-Jan-2020 08:26 AM
PATNA : सरकार की तरफ से राजधानी पटना के निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब 7 फ़ीसदी से ज्यादा सालाना फीस वृद्धि नहीं की जा सकेगी। पटना कमिश्नर ने उन स्कूलों के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिन्होंने 7 फ़ीसदी से अधिक फीस वृद्धि का आग्रह किया था। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि आदेश प्रमंडल के सभी 6 जिलों में लागू होगा।
पटना के दिन स्कूलों की तरफ से 7 फ़ीसदी से ज्यादा फीस वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था उनमें बाल्डविन सोफिया बोरिंग रोड, बाल्डविन एकेडमी धवलपुरा, ट्रीनीटी ग्लोबल स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर, आरपीएस पब्लिक स्कूल पटना, आरपीएस स्कूल दानापुर, आरपीएस गर्ल्स स्कूल खगौल रोड शामिल हैं। इन स्कूलों के प्रस्ताव पर पटना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी ने एक रिपोर्ट दी थी जिसके आधार पर पटना के कमिश्नर ने स्कूलों का प्रस्ताव खारिज कर दिया।
फीस वृद्धि को नियंत्रित किए जाने के साथ-साथ निजी स्कूल अब छात्रों व अभिभावकों को इस बात के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे कि वह किताब ड्रेस और अन्य सामग्री किसी खास दुकान से खरीदें। इस मामले में स्कूलों के खिलाफ अगर किसी तरह की कोई शिकायत मिली तो उनके ऊपर करी कार्यवाई की जाएगी।